शहर के इग्नू अध्ययन एवं परीक्षा केन्द्र डीवी कॉलेज, उरई की समन्वयक प्रो० (डॉ०) शैलजा गुप्ता ने बताया कि इग्नू के द्वारा जुलाई 2025 सत्र में ओ०डी०एल० (ODL) मोड तथा ऑनलाईन मोड में लगभग 280 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु अधिसूचना जारी हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाईट www.ignou.ac.in पर जाकर https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक के माध्यम से ओ०डी०एल० मोड में तथा https://ignouiop.samarth.edu.in/ लिंक के माध्यम से ऑनलाईन मोड में 15 जुलाई 2025 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू विश्वविद्यालय के द्वारा जुलाई 2025 सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कला स्नातक वर्ग के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, लोकप्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, शिक्षाशास्त्र, सुविधा एवं सेवा प्रबन्धन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, पर्यटन प्रबन्धन, गृहविज्ञान विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। स्नातक विज्ञान वर्ग के अन्तर्गत मानव विज्ञान, बायो-केमिस्ट्री, अनुप्रयुक्त विज्ञान ऊर्जा (एप्लाईड साइन्स एनर्जी), खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबन्धन गणित विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। साथ ही सामान्य कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों में भी प्रवेश उपलब्ध है। इग्नू इसके अतिरिक्त परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र, परास्नातक प्रमाण-पत्र जैसे कार्यक्रमों में भी प्रवेश उपलब्ध है। इग्नू के एग्रीबिजिनेस मैनेजमेण्ट, कन्स्ट्रक्शन मैनेजमेण्ट, फाईनेन्सियल मैनेजमेण्ट, हेल्थकेयर एण्ड हॉस्पिटल मैनेजमेण्ट, ह्यूमन रिर्सोस मैनेजमेण्ट, मार्केटिंग मैनेजमेण्ट एवं ऑपरेशन मैनेजमेण्ट विषयों में परास्नातक प्रबन्धन के कार्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है। साथ ही वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ० अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम अपनी डि.ई.बी. आईडी बनानी होगी। इसके लिए उन्हें सबसे पहले ए.बी.सी. (ABC) आई.डी. बनाकर डि.ई.बी. आईडी के रजिस्ट्रेशन पेज पर अपने ई-मेल आई.डी. तथा मोबाईल नम्बर के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नये विषयों के साथ प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ
