(जालौन): नगर पंचायत माधौगढ़ में राजनैतिक हस्तक्षेप नगर की आम जनमानस को उनके विकास कार्यों में अवरुद्ध पैदा कर रहा है। नपा के विकास कार्यों को वरियता प्रदान करने के लिए कार्यभार महिला अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव को दिया गया लेकिन उनके पास कोंच व नदीगाँव का भी कार्यप्रभार है। अब ऐसे में नपा माधौगढ़ की विकास गति किस प्रकार सम्भव है इसका आंकलन कर पाना एक बड़ा प्रश्न है। 2008 बैच की अधिशाषी अधिकारी मोनिका का कहना है कि उनके पास कार्य का खासा अनुभव है जबकि अधिकारी साहिबा नपा कार्यालय में कार्यभार सम्भालने के बाद से एक दो बार ही अपने शुभ चरण कार्यालय की दहलीज तक ले गयी है। लेकिन नपा माधौगढ़ में जल निकासी जैसी गंभीर समस्या है जिसका निदान वर्षों से अब तक नही हो पाया हर साल टापू में तब्दील होता माधौगढ़ क्या इस बार इस बड़ी समस्या से उभर पायेगा इसके अलावा नगर पंचायत के सीमांकन के लिए नपा अध्यक्ष एड राघवेंद्र व्यास ने शासन को कई पत्र लिखे लेकिन सीमा विस्तार की श्रेणी में आने वाली नपा माधौगढ़ की सूची राजनैतिक फाईलों में कहीं अटक गयी है इसके अलावा मिली गोपनीय जानकारी के अनुसार नपा में महिला ईओ का प्रभार संभालना एक बड़े नेता का राजनैतिक हस्तक्षेप है राजनैतिक कुरीतियों के भबंर में फ़सी नपा माधौगढ़ बुरी तरह उलझ गयी है। इसका प्रभाव यह है कि नगर की आम जनमानस पर गहरा असर पढ़ता दिख रहा है। तीन नपाओं का कार्यभार सम्भालने वाली महिला अधिशाषी अधिकारी नपा माधौगढ़ में कितना किफायती साबित होती है। यह महज अभी एक प्रश्न चिन्ह है??इनसेटजानकारी देते हुए अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने बताया कि कोंच , नदीगाँव के अलावा उनके पास माधौगढ़ का अतिरिक्त प्रभार है। नपा अध्यक्ष से वर्ता करते हुए उन्होंने कहा वह मंगलवार को कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएगी। एवं उनके बुलाने पर भी कार्यालय में उपस्थित होगी ।फोटो – जानकारी देती ईओ माधौगढ़ मोनिका
राजनैतिक हस्तक्षेप से नपा माधौगढ़ का विकास अवरुद्ध – ईओ के तीन जगह के कार्य प्रभार का भार कहीं डुबो न दे नपा माधौगढ़ की नईयामाधौगढ़
