पैसों के लेनदेन को लेकर महिला ने पड़ोसियों पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।कस्बे के मोहल्ला भगत सिंह नगर राम तलैया निवासी रजनी पत्नी दिलदार ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहल्ले के ही होरीलाल के पुत्रों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। मामला पैसों के लेनदेन का था। विरोध करने पर वे तीनों भाई उसे धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित रजनी ने मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट, पुलिस से शिकायत कोंच
