चचेरी बहन को हवश का शिकार बनाने वाले को गिरफ्तार किया पुलिस ने

चचेरी बहन को हवश का शिकार बनाने वाले को गिरफ्तार किया पुलिस ने  घटना के बाद से फरार चल रहा था आरोपी, घर के लोग भी तालाबंदी कर भागे हुए थे कोंच। अपनी ही नौ साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे नाबालिग 17 वर्षीय आरोपी किशोर को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल विजय कुमार पांडे एवं बाल कल्याण अधिकारी दरोगा शुभम परमार ने गुरुवार की सुबह कोंच बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया, न्यायालय के आदेश पर उसे बाल अभिचारी ग्रह ललितपुर भेज दिया गया है।कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे एक गांव में 13 जून की शाम करीब चार बजे नौ साल की एक मासूम मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी तभी उसका चचेरा भाई राज वहां आया और उसको अपने घर पर ले गया था। भोली और मासूम बहन सहज भाव से अपने चचेरे भाई के साथ उसके घर चली गई। राज उस मासूम बच्ची को घर के पिछले हिस्से में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला था। घर पहुंची मासूम ने रोते हुए पूरी बात दादी को बताई थी जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया था जहां से उसे उरई जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी राज पुत्र निर्भय के खिलाफ 65(2) बीएनएस व 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और उसके परिजन भी घर में ताला लगा कर भाग गए थे। 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x