फंदे पर लटका पिता तो बच गया लेकिन बेटे की करंट से हुई मौत 

  • फंदे से उतार कर पिता को अस्पताल ले जाने के लिए बक्से से पैसे निकालने के दौरान स्टेबलाइजर के करंट से हुआ हादसा 
  • परेशान होकर खेत पर पिता लगा रहा था फांसी, कोतवाली क्षेत्र के छानी गांव का है मामला

कोंच। छानी गांव में बुधवार की देर रात पिता को अस्पताल ले जाने के लिए बक्से से पैसा निकालने के दौरान स्टेबलाइजर के करंट से बेटे की मौत हो गई। काफी देर तक परिजन समझते रहे कि बेटे को पैसे निकलने में देरी लग रही है। काफी देर बात परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो बेटा जमीन पर अचेत पड़ा था। परिजनों ने तत्काल बाप-बेटे को कोंच के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया और पिता को सरकारी अस्पताल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी करन बरार (42) ने परेशानी के चलते बुधवार की रात खेत पर पेड़ से फांसी का फंदा डाल लिया लेकिन आसपास के लोगों ने देख लिया और उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाने लगे। उसका बेटा पिंटू (15) घर से पैसा उठाने चला गया और बक्से में रखे पैसे उठाने के लिए बक्से के ऊपर रखा स्टेबलाइजर उठाकर रखने लगा तो उसको करंट लग गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजन समझते रहे कि बेटे को पैसा निकालने में देर लग रही तो काफी देर कर कोई उसे देखने तक नहीं गया। जब काफी देर हो गई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा जहां पिंटू अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों ने तत्काल बाप बेटे को कस्बे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया और पिता को सरकारी अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है, मामले की जानकारी कराई जा रही है।

(प्रतीक चित्र)फंदे पर लटका पिता तो बच गया लेकिन बेटे की करंट से हुई मौत 

फंदे से उतार कर पिता को अस्पताल ले जाने के लिए बक्से से पैसे निकालने के दौरान स्टेबलाइजर के करंट से हुआ हादसा * परेशान होकर खेत पर पिता लगा रहा था फांसी, कोतवाली क्षेत्र के छानी गांव का है मामलाकोंच। छानी गांव में बुधवार की देर रात पिता को अस्पताल ले जाने के लिए बक्से से पैसा निकालने के दौरान स्टेबलाइजर के करंट से बेटे की मौत हो गई। काफी देर तक परिजन समझते रहे कि बेटे को पैसे निकलने में देरी लग रही है। काफी देर बात परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो बेटा जमीन पर अचेत पड़ा था। परिजनों ने तत्काल बाप-बेटे को कोंच के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया और पिता को सरकारी अस्पताल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी करन बरार (42) ने परेशानी के चलते बुधवार की रात खेत पर पेड़ से फांसी का फंदा डाल लिया लेकिन आसपास के लोगों ने देख लिया और उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाने लगे। उसका बेटा पिंटू (15) घर से पैसा उठाने चला गया और बक्से में रखे पैसे उठाने के लिए बक्से के ऊपर रखा स्टेबलाइजर उठाकर रखने लगा तो उसको करंट लग गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजन समझते रहे कि बेटे को पैसा निकालने में देर लग रही तो काफी देर कर कोई उसे देखने तक नहीं गया। जब काफी देर हो गई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा जहां पिंटू अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों ने तत्काल बाप बेटे को कस्बे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया और पिता को सरकारी अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है, मामले की जानकारी कराई जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x