गैंगस्टरों की संपत्तियों की जब्ती कर करें सख्त कार्रवाई — जिलाधिकारी


कानून-व्यवस्था और नारकोटिक्स नियंत्रण को लेकर पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक
उरई (जालौन)। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन, भू-माफिया, खनन माफिया, लोकेशन माफिया, गैंगस्टर और नारकोटिक्स नियंत्रण के संबंध में गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क एवं जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ी जा सके। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों से अपेक्षा की कि वादों की मजबूत पैरवी कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। नारकोटिक्स, ओवरलोडिंग और संगठित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की पृष्ठभूमि खंगालते हुए विस्तृत जांच कर उनकी संलिप्तता उजागर की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, सयुंक्त निदेशक अभियोजन कृष्णधर शुक्ला , समस्त एसडीएम, सीओ, एसएचओ सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो 15
फोटो परिचय- कानून-व्यवस्था और नारकोटिक्स नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक करते डीएम एसपी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x