संतुलन बिगड़ने से डंपर खंदक में पलटा चालक, खलासी घायल

गिट्टी भरकर जा रहा था डंफर

उरई- झांसी कानपुर नेशनल हाइवे- पर आटा थाना के पास गुरुवार को संतुलन बिगड़ने के कारण डंफर पलट गया जिससे चालक और खलासी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि उक्त डंफर झांसी से उन्नाव की ओर गिट्टी लेकर जा रहा था। अनियंत्रित होकर डंफर खंदक में जा गिरा। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। दुर्घटना में डंपर का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज भेजा। गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार डंपर जैसे ही आटा थाना क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी चालक रामखिलावन को नींद की झपकी आ गई। वाहन पर से नियंत्रण हटते ही डंपर सड़क से उतरकर गहरे खंदक में जा गिरा और पलट गया। डंपर में भरी गिट्टी पूरे खंदक में बिखर गई, जिससे मार्ग पर अफरातफरी मच गई। डंपर के पलटते ही चालक रामखिलावन (निवासी भोगनीपुर, कानपुर देहात) और खलासी मुशाहिद (निवासी शहजादपुर) केबिन में फंस गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन और क्रेन की मदद से डंपर को हटाया गया और दोनों घायलों को बाहर निकाला गया।हाइवे एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
फोटो 14
फोटो परिचय- खण्डक में पड़ा ट्रक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x