ट्रक मैजिक भीषण भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए

देवस्थान से पूजा अर्चना करके वापस लौट रहे थे लोग
घायलों को अस्पताल भेजे गया
झांसी कानपुर राजमार्ग पर शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मैजिक टकरा गई । दुर्घटना में मैजिक में बैठे आधा दर्जन से अधिक सबारिया घायल हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि झांसी जिले के पूंछ कस्बे के एक ही परिवार के दर्जनभर लोग उरई क्षेत्र के बालाजी मंदिर में दर्शन करने मैजिक से आए थे । शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जब श्रद्धालुओं की मैजिक झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे के एट थाना क्षेत्र में पर सुबह गिरथान और नुनसाई के बीच से गुजर रही थी तभी हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक पर कोई संकेतक या चेतावनी न होने की वजह से मैजिक चालक ट्रक को समय पर नहीं देख पाया और टक्कर हो गई। जिससे मैजिक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। एट कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दो एंबुलेंस की मदद से आठ घायलों को जिला अस्पताल उरई पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि दुर्घटना कितनी अधिक जोरदार थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुरी तरीके से मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई ।दुर्घटना के बाद कुछ देर तक झांसी कानपुर नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित रहा ।घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले मैजिक में फंसे घायलों को निकलवा कर उपचार के लिए उन्हें भिजवाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाया गया। तब कहीं जाकर वहां सुचारू रूप से यातायात शुरू हो पाया। उल्लेखनीय की सड़क किनारे खराब बाहन खड़े कर दिए जाते हैं इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिन स्थानों पर खराब वाहन खड़े होते हैं उसके आसपास ऐसा कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं होता है जिससे दूसरा वाहन चालक यह समझ सके कि यहां से सावधानी से निकलना है।आए दिन खराब वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते है ।इस और पुलिस को ध्यान देना चाहिए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x