ट्रांसफार्मर फूकने से बिजली संकट गहराया, लोग हुए परेशान

भीषण गर्मी से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ी

उरई दैनिक भास्कर। डकोर क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद में दलित बस्ती के पास स्थित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुक जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जाहिर करके जल्द ट्रांसफार्मर बदलाने की मांग की है। बताया गया है कि एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से जल गया। इस घटना से आसपास के 50 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मुहम्मदाबाद गांव में 100 केबी का ट्रांसफार्मर बीते सप्ताह ओवरलोड के चलते फुंक गया, जिससे आधे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। गांव में बिजली के साथ पानी का संकट भी खड़ा हो गया। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर फूकने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी से लेकर अन्य जरूरतों के लिए लोगों को यहां वहां भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। परेशान होकर लोगों ने गांव में ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे गांव की सप्लाई ठप हो गई है। ग्रामीणों में भगवती, भारत, विकास, मिलेंद्र, मनोज, नरेश, जगदीश, रियाज, लक्ष्मी प्रसाद, पुष्पेन्द्र, अरविंदर, राजू, काशीराम, कैलाश आदि का कहना है कि शीघ्र सप्लाई शुरू न कराई गई तो वह अधिकारियों का घेराव करेंगे। अवर अभियंता बृजेंद्र पाल ने बताया कि फुंके हुए ट्रांसफार्मर की जानकारी मिली है, वर्कशॉप के कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया, जल्द ही ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x