श्रम सम्मान योजना में युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

23 जून को लिया जाएगा साक्षात्कार, जरूरी अभिलेख लेकर पहुंचे आवेदक
रोजगार पाने के लिए आवेदकों सोमवार को हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए उन्हें 23 जून को बुलाया गया है।

उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रभात यादव ने बताया कि जनपद के समस्त ऐसे अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन व्यक्तियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद जालौन में पारम्परिक कारीगरों के लियें ट्रेडवार बढ़ई, नाई, दर्जी, लोहार, राजमिस्त्री, एंव हलवाई ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्राप्त कियें जाने हेतु योजनान्तर्गत आवेदन किया है। उनका प्रशिक्षण हेतु चयन के लियें साक्षात्कार दिनांक 23 जून2025 को कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जालौन स्थान उरई में पूर्वान्ह 11:00 बजे से आयोजित किया गया है।
अतः समस्त आवेदक योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करनें हेतु दिनांक 23 जून 2025 को निम्नलिखित दस्तावेजो के साथ उपस्थित हों- बैंक पास की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एस०सी०/एस०टी०/ओ०बी०सी वर्ग के लिये), परम्पारिक कारीगर का प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पालिका अथवा नगर पंचायत के सम्बन्धित वार्ड सदस्य से निर्गत किया होना चाहियें। आवेदन कर्ता साक्षात्कार के समय इस बात का लिखित शपथ पत्र 10 रू0 के स्टाम्प पर प्रस्तुत करेगा कि आवेदक ने पूर्व में या उसके पति/पत्नी ने योजनान्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट का लाभ नहीं लिया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x