आटा। आटा थाना का पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने सोमवार की रात की रात में थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि थाने में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और समय पर निराकरण किया जाए। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।इसके बाद उन्होंने थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। थाना प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने संहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी को पूरी करते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार काम करते रहना चाहिए संवेदनशील मामलों का जल्द निपटारा हो। क्योंकि अगर ऐसे मामलों में देरी होती है तो अपराधियों का मनोबल बढ़ता है।इस दौरान उन्होंने पुलिस को आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना में हुए नए निर्माण , रंगाई पुताई व साफ सफाई को लेकर एसओ आटा अजय कुमार सिंह व समस्त थाना में तैनात कर्मचारियों की सराहना भी की।
पुलिस अधीक्षक ने थाना का किया औचक निरीक्षण
