प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी किशुन प्रसाद का घर कच्चा बना है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से घर का छप्पर यहां वहां से डिस्टर्ब हो गया था। सोमवार की देर शाम किशुन प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी छप्पर ठीक कर रही थी तभी नमी से कमजोर हुई घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। मलबे के नीचे दबने से गुड्डी घायल हो गई। मां को मलबे के नीचे दबा देख बेटा मंगल चिल्लाया तो आसपड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गुड्डी को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद गुड्डी की हालत में सुधार हुआ और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई
कोंच। बारिश की नमी से एक घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे उस घर की एक महिला घायल हो गई।
