जालौन। गांव में फर्जी विकास कार्य कराने का आरोप लगाते हुये ग्रामीण ने विकास कार्यों की जांच कराये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से की मांग की।
कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेद्र सिंह सेंगर ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में फर्जी विकास कार्य कराए जा रहे हैं जबकि हकीकत में विकास कार्य सिर्फ कागजों पर ही हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में गजेंद्र सिंह के खेत से महेंद्र सिंह के खेत तक बंधा का निर्माण दिखाया गया है। जबकि हकीकत में यह निर्माण कार्य सिर्फ कागजों में दिखाकर धनराशि हड़प ली गई है। मौके पर ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा भी गांव में कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें सिर्फ कागजों पर हुआ दिखाया गया है। जबकि मौके पर कोई कार्य कराया ही नहीं गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराई जाए और फर्जी कार्य दिखाने के मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कुठौदा बुर्जुग में विकास कार्यों की जांच की मांग
