यात्रा न कर पाने पर यात्रियों ने हंगामा कर डिब्बे बढ़ाए जाने की मांग कीसाबरमती एक्सप्रेस में जनरल डिब्बों बढ़ाए जाने की मांग की गईअयोध्या, बनारस जाते है बड़ी संख्या में यात्रीउरई दैनिक भास्कर। साबरमती एक्सप्रेस में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग यात्रियों ने की है। मंगलवार की रात अधिक भीड़ होने की वजह से कुछ यात्री ट्रेन पर सवार नहीं हो पाए थे उन्होंने डिब्बों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया था। बताया गया हे कि इस ट्रेन में एसी डिब्बे तो बढ़ा दिए गए लेकिन जनरल डिब्बों की संख्या नहीं बढ़ाई गई जबकि इन डिब्बों को बढ़ाए जाने की ज्यादा आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बताया गया है कि अहमदाबाद से बनारस जाने वाली ट्रेन नंबर 19167 साबरमती एक्सप्रेस में मंगलवार की रात यात्रियों ने उस समय हंगामा कांटा जब वह भीड़ के वजह से ट्रेन में सवार नहीं हो पाए। अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस मंगलवार की रात 8:40 बजे जब प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। लोग ट्रेन में सवार होने के लिए कोच के गेट पर पहुंचे। लेकिन पहले से ही ट्रेन में अधिक भीड़ होने की वजह से वह सवार नहीं हो पाए। उसके बाद यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने जोर जबरदस्ती करके सवार हुए तब तक ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। लेकिन कई यात्रियों की ट्रेन छूटने की वजह से उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। और रेल प्रशासन से मांग की है कि साबरमती जैसी दैनिक ट्रेन में जनरल कोचो की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे यात्री बैठकर अपने गंतव्य की ओर यात्रा कर सके उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम बनारस और दरभंगा जाने के लिए इकलौती दैनिक ट्रेन है जिससे सैकड़ों यात्री रोजाना सफर करते हैं। लेकिन रेल प्रशासन ने एसी कोच तो बढ़ा दिए लेकिन स्लीपर और जनरल कोच अतिरिक्त नहीं जोड़े गए हैं। इसकी वजह से परेशानी हो रही है। यात्रियों ने मांग की है कि ट्रेन में अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाए
