बस्ती जिले की थी लड़कियां, जीआरपी पुलिस ने बरामद की
बस्ती जिले से बगैर बताए घर से निकली दो नाबालिक लड़कियों को जीआरपी पुलिस ने ट्रेन से बरामद कर लिया है। वहां की पुलिस के साथ आए परिजनों को उन्हें सौंप दिया गया। जीआरपी थाना अशोक नागेंद्र सरोज ने बताया कि गुरुवार को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि जनपद बस्ती में एक मुकदमा पंजीकृत है जिसमें दो नाबालिक लड़कियां अपने घर से बगैर बताए कहीं चली गई है।पता चला कि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक ट्रेन संख्या 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस में उक्त दोनों लड़कियां बैठी हुई है।इस सूचना के आधार पर जब उक्त ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आई तो तत्काल उसकी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उक्त दोनों लड़कियां ट्रेन में मौजूद मूली ।जिनसे पूछताछ की गई और उन्हें थाने ले आकर बैठा दिया गया ।महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा की निगरानी में दोनों लड़कियों को सकुशलथाने में बैठाया गया। इसके उपरांत बस्ती जिले में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक तारकेश्वर यादव को इसकी सूचना दी गई इस सूचना पर थाना सोनहा जनपद बस्ती से एक पुलिस टीम यहां आई। पुलिस टीम के साथ लड़कियों के परिवारी जन भी थे। उक्त दोनों लड़कियों को उन्हें सौंप दिया गया। घर से बगैर बताए निकली दोनों लड़कियों को खोजने में जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज के साथ उप निरीक्षक गोविंद सक्सेना कांस्टेबल कृष्णपाल सिंह महिला कांस्टेबल प्रियंका शर्मा भी शामिल रही।
इस तरह जीआरपी थानाध्यक्ष की तत्परता से दोनों नाबालिक लड़कियां सकुशल बरामद हो गई।
घर से बगैर बताए निकली दो लड़कियां ट्रेन में पुलिस को मिली
