लोगों के लिए बबाले जान बने हैं द्वंद्व करते आवारा मवेशी 

कोंच। कस्बे में लगभग हर गली-कूचे में डेरा जमाए आवारा मवेशी जब आपस में द्वंद करते हैं तो लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने छिपते नजर आते हैं। इस तरह घटनाओं को लेकर एक युवक ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सागर अग्निहोत्री ने गुरुवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी गली में सुबह से लेकर रात तक तमाम आवारा गायों एवं सांड़ों का जमावड़ा बना रहता है। ये आवारा जानवर आपस में बुरी तरह से लड़ते रहते हैं और घर के बाहर खड़े वाहनों व अन्य सामान को क्षति पहुंचाते रहते हैं। कई मर्तबा तो गली से आते जाते समय बच्चों और महिलाओं से लेकर बूढ़े बुजुर्गों पर ये आवारा जानवर हिंसक होकर हमला बोल देते हैं जिससे लोगों को अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ जाती है। इनके आतंक से लोगों को आने जाने में हमेशा डर बना हुआ है। सागर ने बताया कि आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायती पत्र दिए गए लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सागर ने इन आवारा जानवरों को पकड़ कर गोशाला और नंदी शाला में बंद कराए जाने की मांग की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x