लक्ष्य हो सर्व इंडिया इज माई लाइफ: प्रकाश पाल

सफलता कोई शार्टकट नहीं होता- अशोक राठौर

एस आर इंटर कालेज में सम्मानित हुए प्रतिभावान छात्र

उरई- स्थानीय एस आर इण्टर कॉलेज उरई में आज भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ जिसमें हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के 500 से अधिक मेधावी सम्मानित हुए। सम्मान पाने वाले मेधावियों में गजब के अनुशासन के साथ उनका उत्साह अद्भुत रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे उन्होंने छात्र-छात्राओं को एक उदाहरण देते हुए समझाया कि हमारे यहां विद्यार्थियों का लक्ष्य आईएएस आईपीएस इंजीनियर डॉक्टर आदि क्षेत्रों में रहता है जबकि एक सर्वे में जब जापान के बच्चों से यह पूछा गया कि उनका लक्ष्य क्या है? तो उन्होंने कहा कि जापान इज माय लाइफ। इसी प्रकार से जब तक प्रत्येक भारतीय के मन में इंडिया इज माय लाइफ सम्मिलित नहीं होगा तब तक हम विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते। आप जीवन और जीविकोपार्जन के लिए जो भी यत्न कर रहे हैं उसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन जीविकोपार्जन के लिए शिक्षा प्राप्त करने मात्र से देश का हित नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी का स्लोगन है इण्डिया फर्स्ट। उन्होंने कहा यह एक अजब संयोग है कि आज प्रधानमंत्री के मन की बात, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं दानवीर भामाशाह की जयंती जैसे कार्यक्रम एक साथ हैं और ऐसा सुन्दर अवसर हमारे सम्मानित शिक्षक नेता अशोक राठौर को अपनी टीम सहित मिला, सम्पूर्ण ग्रुप को शुभकामनाएं।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, उरई सदर के विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूल चन्द्र निरंजन, डा. नवाब सिंह जादौन, पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि शुक्ला, बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू गुप्ता, प्रधानाचार्य रमाकान्त द्विवेदी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा उर्विजा दीक्षित ने की। कार्यक्रम में कानपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश कुशवाहा, झांसी से बाल मुकुंद अग्रवाल, रोहित त्रिपाठी तथा जालौन से बृजभूषण सिंह मुन्नू, नागेन्द्र गुप्ता, संजीव उपाध्याय, जगदीश तिवारी, मनोज राजपूत, हरेंद्र विक्रम सिंह, सुमित सिंह, डा. उमाशंकर सोनी, दीपक पाण्डेय, के पी वर्मा, रेखा वर्मा, पूजा सेंगर, पुष्पेन्द्र सेंगर, संतोष गुप्ता, लक्ष्मण दास बावानी, संजीव सिपौल्या, मुकेश सक्सेना, डॉ. रामावतार राठौर, विवेक कुशवाहा, रविंद्र सिंह हसनपुर, अग्निवेश चतुर्वेदी, आकाश गहोई, धर्मेन्द्र सिंह जादौन, नरेन्द्र सिंह भदौरिया, विजय सिंह यादव सहित सैकड़ो की संख्या में अभिभावक गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबन्धक अशोक कुमार राठौर ने प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के साथ ही शिक्षकों के परिश्रम, कार्यक्रम में उनके सफल योगदान पर धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए मेधावियों से कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता इसलिए अपनी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करें साथ ही कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों एवं मेधावियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक संतोष गोस्वामी ने किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x