समाज के उपेक्षित वर्ग को सम्मान से जीने की राह दिखाई शाहूजी महाराज ने-विधायक 

  • बोलीं एमएलसी, लड़के-लड़की में भेद न करें, दोनों को समान रूप से शिक्षा दिलाएं 
  • बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के तत्वाधान में मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती

कोंच। आरक्षण व्यवस्था के जनक माने जाने वाले कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति द्वारा रविवार को पड़री गांव स्थित अभिलाषा पैलेस में धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें कुर्मी समाज के लोगों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। समिति के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवराम निरंजन प्रधान कैथी की अध्यक्षता में संयोजित जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार सिंह एडिशनल डायरेक्टर कृषि विस्तार उत्तर प्रदेश शासन एवं विशिष्ट अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन, एलएलसी रमा आरपी निरंजन, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिवशंकर पटेल, टीवी अभिनेता संग्राम सिंह पटेल, सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन, ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन, जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी आनंद पटेल मंचस्थ रहे। अतिथियों ने शाहूजी महाराज सहित अन्य महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजक मनोहर सिंह निरंजन किशुनपुरा, सह संयोजक राजीव कुमार पटेल चमरसेना व अभिषेक निरंजन सहित समिति पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण और बैज अलंकरण कर स्वागत किया। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, शाहूजी महाराज ने दबे कुचले शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किया है, उसकी देन है कि आज यह समाज तरक्की के रास्ते पर दिखाई दे रहा है। समाज में बेटियों की गिरती संख्या चिंतनीय है, बेटियों से ही किसी भी समाज की संरचना पूरी होती है सबको इस बारे में आत्मचिंतन करना चाहिए। एमएलसी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य ने भी बेटियों को बचाने का आह्वान किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने शाहूजी महाराज के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में समाज के सात ऐसे दंपत्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पहले बेटे के जन्म के बाद बेटी को जन्म दिया। इसके अलावा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के 45 मेधावी छात्र छात्राओं व स्नातक, परास्नातक, नीट, आईआईटी, डॉक्टरेट की परीक्षा में श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण मेधावी प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं समिति पुनर्गठन के बाद मनोनीत नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक पटेल सदूपुरा एवं महामंत्री शैलेंद्र भदवां सहित समूची कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई। स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। संचालन राकेश निरंजन ने किया जबकि मनोहर ने आभार जताया। कार्यक्रम में दीपू सुट्टा, बलराम वर्मा जेडीए लखनऊ, आशीष कटियार हमीरपुर, जितेंद्र निरंजन उरई, प्रो वीरेंद्र सिंह, शारदा प्रसाद, रामशंकर छानी, लाखन सिंह, विजय सिंह एड, डॉ. आरके निरंजन, कुसुम निरंजन, विकास पटेल धनौरा, समिति की महिला विंग जिलाध्यक्ष विटोली देवी, डॉ. पीडी निरंजन, संगीता कटियार, गौरी चबोर, अवधेश धनौरा, रामलला पटेल सौरभ निरंजन सतोह आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x