अनुमति न मिलने पर रक्तदान नहीं कर सकने से सपाई की नारेबाजी

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर था रक्तदान करने का कार्यक्रम

प्राचार्य ने कहा प्रशासन की परमीशन जरूरी है

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के लोग रक्तदान नहीं कर पाए। मेडिकल कालेज की ओर से अनुमति न दिए जाने पर सपाइयों ने पक्षपात का आरोप लगाकर नारेबाजी की।


मंगलबार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी के नेताओं ने कई कार्यक्रम रखें थे। इन कार्यक्रमों की फेहरिस्त में मेडिकल कॉलेज जाकर रक्तदान करने का भी कार्यक्रम था। आज जब जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर और पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता रक्तदान करने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां यह कहकर उन्हें कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली कि हमारे पास पर्याप्त बल्ड है। अगर आपको रक्तदान करना है तो प्रशासन से इसकी परमिशन लेकर आओ ।इसके बाद समाजवादी पार्टी के लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए वहीं धरना देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी के नेता नारेबाजी करते हुए मेडिकल कॉलेज से चले गए। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पास आज के कार्यक्रम के लिए पहले से ही पत्र भेज दिया गया था। इस पर उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति लेने की कह कर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त बल्ड है जबकि यहां मरीजों को समय पर ब्लड उपलब्ध नहीं हो रहा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि रक्तदान के लिए प्रशासन की अनुमति इसलिए लेनी चाहिए क्योंकि इसमें तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। इस समय हमारे पास पर्याप्त बल्ड है। मैने सपा के लोगों से भी कहा था कि वह परमिशन ले लें उसके बाद कार्यक्रम करें। पक्षपात करने की कोई बात ही नहीं। जिसके पास अनुभूति होती है वह यहां का रक्तदान करता है। जरूरत के हिसाब से लोगों को इसकी अनुमति दी जाती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x