जालौन। नशे की हालत में घर में घुस जाने पर जब उसे भगाने का प्रयास किया तो वह हाथ में काट कर गाली देते हुवे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। मोहल्ला भवानी रामनिवासी रविंद्र ने कोतवाली में बताया कि 29 जून को मोहल्ले के ही अमित बाथम शराब के नशे के धुत थे, तभी नशे की हालत में वह मेरे घर में घुस गए और गाली गलौज करने लगे,मैने उन्हें भगाने का प्रयास किया तो वह गाली गलौज करते हुए मेरे हाथ में काट लिया, तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
शराबी द्वारा हाथ में काट लेने की शिकायत
