ऊमरी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर मंडल संगोष्ठी का आयोजन


आज विजय कॉम्प्लेक्स, ऊमरी, ब्लॉक रामपुरा, जनपद जालौन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर मंडल स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि श्री महेश प्रताप सिंह ने की। योगा शिक्षक गजराज सिंह निरंजन, माटी कला बोर्ड के सदस्य नरेन्द्र प्रजापति, जिला कार्य समिति सदस्य दीपू सेंगर, मंडल अध्यक्ष रामपुरा श्री सन्तोष प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज तिवारी, मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संचालक श्री सचिन सेंगर, निवर्तमान महामंत्री श्री शिवकुमार सिंह गौर, मातृ शक्ति की ओर से श्रीमती मीना तिवारी एवं श्रीमती माधुरी भदौरिया सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री श्री सचिन सेंगर ने किया। संगोष्ठी के समापन पर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x