र्ड चौदह में भीषण जलभराव,सदर विधायक से मिले लोग


बच्चे और बुजुर्गों का घर से निकलना हुआ दूभर
विधायक ने समस्या निराकरण के लिए ईओ को लिखा
उरई दैनिक भास्कर।वार्ड नंबर 14 के लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे है। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की हे।
बरसात के मौसम में शहर के ज्यादातर क्षेत्र में जल भराव की समस्या है। जगह जगह गंदा पानी भरा हुआ है।नालों की स्थिति बद से बदतर है। नियमित रूप से सफाई न होने के कारण मोहल्लों में जल भरा हो रहा है ।नगर के वार्ड नंबर 14 में इस समय भीषण जल भराव की समस्या से वहां के लोग जूझ रहे है। घर से सड़क तक आने में लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यहां तक की बच्चों का स्कूल जाना भी दूभर हो गया ।जल भराव होने के कारण यहां संक्रामक रोगों के फैलने की भी संभावना बनी रहती है। रविवार को बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोगों ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या की निराकरण की मांग की। राम बहादुर दीपक कुमार चंद्रमान लाल सिंह संतोष अरविंद परिहार और वीरेंद्र कुमार वर्मा ने सदर विधायक को बताया कि सड़क कच्ची और जल निकासी की व्यवस्था न होने से मोहल्ले के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
गंभीर समस्या को देखते हुए सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने आवास पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर मोहल्ले के लोगों की समस्या बताई। और जल्द ही यहां की व्यवस्था सुद्रण करने को कहा ।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जहां पर पानी भर रहा है वहां कचरा डलवा दिया जाएगा और आगे भविष्य में सड़क भी बन जाएगी। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि वह शहर की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करें कहीं पर भी जल भराव नहीं होना चाहिए जहां रास्ते कच्चे हैं वहां सड़क बनवाने की कार्रवाई करें। जहां पर मेरी आवश्यकता हो वहां मेरी मदद ले के।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x