इमामे हुसैन की याद में खेला गया अलाव

आग के लाल अंगारो में चलकर दिया हुसैन की गुलामी का सबूत

तजियदारो ने उठाये ताजिये।निकली ढाल सवारी

हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी बीती रात्रि पुराना बाजार स्तिथ इमामबाड़े में मोहर्रम की 9 तारीख हजरत इमाम हुसैन की याद में अलाव कमेटी के तत्वधान में दो दर्जन से अधिक दूल्हा सैय्यदों (लोगो) द्वारा अग्नि प्रदर्शन अलाव खेला गया।जिसमे मन्नती बच्चो को भी अलाव खिलाया गया
अलाव कमेटी के खलीफा मोहम्मद याकूब कल्लू कामरेड ने जानकारी देते हुये बताया कमेटी के द्वारा इस बर्ष खलीफा की ताजपोसी रंजे खान को सौपी गई अब आगे के कार्यकम नए खलीफा के द्वारा किया जाएगा उन्होंने आगे बताया कि ये कार्यक्रम 1984 से रामा अलाव कमेटी बाँदा द्वारा खिलाफत मिली है तब से ये अलाव का आयोजन मोहर्रम की 9 तारीख की रात्री इमामे हुसैन की याद में हर बर्ष खेला जाता है जिसमे दूल्हा सैय्यदों द्वारा अग्नि प्रदर्शन आग के अंगारो में चलकर किया जाता है और किसी भी प्रकार की कोई हानि नही होती है और मन्नती बच्चो को भी अलाव खिलाया जाता है

निकली ढाल सवारी
कदौरा/जालौन,मोहर्रम की 9 तारीख को रात्रि में अलाव कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दूल्हा सैय्यदों की ढाल सवारी का जुलूस निकाला जाता है।जुलूस में शामिल नगर व क्षेत्र के डेढ़ दर्जन ताजिये भी शामिल रहते है और ढाल सवारी व तजिओ में मन्नतो व दुआओ का सिलसिला जारी रहता है जिनमे अक़ीक़दमंदो ने देश मे अमन चैन की दुआ मांगते है

जगह जगह हुआ लंगर का इन्तिजाम
कदौरा/जालौन,रात्रि में ढाल सवारी व ताजियों के जुलूस के दौरान ऐक्टिव वेलफेयर सोसायटी के प्रबंधक इरफान अली, सापा नगर अध्यक्ष विलाल अली,सभासद करिश्मा,प्रतिनिधि आफताब अहमद,शरीफ खान,इदरीस नन्ना,लाला डॉक्टर,पप्पू ठेकेदार,रहीस खान,बंटा राईन,आदि द्वारा विशाल लंगर का इन्तिजाम किया गया जिसमें जुलूस में मौजूद सैकड़ो की संख्या में अक़ीक़दमंदो के लिये खाने पीने की व्यवस्थाये की गई

इस दौरान,मो याकूब,अलाव खलीफा रंजे खान,अध्यक्ष मो इदरीस खान,सदर रहीस खान,सगीर खान,मोहसिन खान,लकी खान,फैजान खान,रेहान खान,अयान खान,आदि सैकड़ो की संख्या में अक़ीक़दमंद मौजूद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x