एक दिन की हड़ताल करके कर्मचारियों ने नारेबाजी की

केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी की। और एक दिन की हड़ताल करके अपना विरोध जताया।कर्मचारियों का आरोप हे कि उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा हे। ऊपर से ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे कि हम लोगों का अहित हो रहा है। केंद्रीय सरकार के श्रमिक विरोधी कार्यों में लिप्त एवं राष्ट्रीय एक रूपता को छिन भिन्न करने के विरोध में राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के आवाहन पर LIC के AIIEA के तत्वाधान में आज 09 जुलाई 2025 को जालौन शाखा के सभी क्लास 3 एवं 4 के सभी साथियों ने कार्य बहिष्यकार करते हुए एक दिवसीय हड़ताल पर रहे ब्रांच में बाहर से ताला डाल कर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन में कामरेड राममोहन निरंजन ने अपने संबोधन में LIC में क्लास 3/4 की भर्ती एवं पुरानी पेंशन बहाली प्रिमियम पर GST वापसी, 100% FDI की वापसी एवं ठेकेदारी प्रथा पर कार्य पर मुख्य रूप से जोर दिया और कहा कि यदि ये सरकार अपने जन विरोधी कार्यों पर अंकुश नहीं लगाती है तो भविष्य में सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किये जायेंगे इस हड़ताल में शाखा सचिव कॉमरेड अफसार अहमद, सुशील कुशवाहा, पवन प्रताप, सन कुमार, मुकेश कुमार श्री राम, किशन गुप्ता, मुरारी लाल कश्यप, अमित कुमार के साथ साथ दैनिक वेतन भोगी साथी शेखर श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, इमरान इत्यादि शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x