प्रकृति और आमजन को एक-दूसरे से जोड़ने का पर्व है वृक्षारोपण-डॉ. रतिशंकर 

  • नून नदी तट पर वृहद वृक्षारोपण, बारिश के बीच जनसहभागिता से हरियाली की ओर बड़ा कदम

कोंच। भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने यहां ग्राम सतोह में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कहा, प्रकृति और जनता को एक-दूसरे से जोड़ने का पर्व है वृक्षारोपण, इसके लिए प्रदेश स्तर पर वृक्ष आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद जालौन में त्रिवेणी सहित विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष रोपे गए हैं। यह बात उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि कही।

ग्राम सतोह स्थित नून नदी के तट पर एक एक पेड़ मां के नाम, विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने बारिश होने के बावजूद भागीदारी कर प्रकृति से जुड़ाव का उम्दा उदाहरण प्रस्तुत किया। नून नदी के उद्गम स्थल से लेकर करीब 81 किलोमीटर में पड़ने वाले 47 ग्राम पंचायतों में 20 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने जानकारी दी कि जनपद के विभिन्न हिस्सों में सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया है। उद्गम स्थल से नून नदी तट पर विशेष रूप से छात्र-छात्राओं व नागरिकों ने मिलकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने बताया, पूरे जनपद में एक ही दिन में लगभग 97 लाख पौधे रोपे गए हैं, जो पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में झांसी मंडलायुक्त विमल दुवे, विधायक उरई सदर गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पालिकाध्यक्ष कोंच प्रदीप गुप्ता, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आमजन ने वृक्षारोपण किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x