कोंच। कैलिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया है जिसके पास से देशी पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
कोंच सर्किल के थाना कैलिया के एसओ विकेश बाबू के निर्देशन में दरोगा मोहित यादव हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल प्रबल प्रताप सिंह, रणविजय सिंह के साथ 8/9 जुलाई की रात गश्त पर थे। इसी दौरान क्षेत्र के हिंगुटा पुल के पास से संदिग्ध अवस्था में जा रहे गोलू उर्फ अक्षय गुर्जर पुत्र वीरपाल सिंह निवासी हिंगुटा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 32 बोर की एक नाजायज देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने गोलू के विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
