देश का मान बढ़ाने वाली स्वाति का हुआ भव्य स्वागतरेलवे स्टेशन पर किया गया स्वागत

स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता स्वाति का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।युगांडा में आयोजित प्रतियोगिता में स्वाति ने यह सफलता प्राप्त की है। कोंच तहसील के ग्राम अमीटा की दिव्यांग बेटी स्वाति सिंह ने युगांडा के कंपाला में आयोजित युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में स्वर्ण रजत और कांस्य पदक जीता है। गुरुवार को लखनऊ से बरौनी ग्वालियर छपरा मेल में स्वाति सिंह दोपहर के 2. 54 बजे स्टेशन पहुंची। जहां पर पहले से मौजूद आरपीएफ जीआरपी के जवानों ने सलूट किया। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ उनको स्टेशन अधीक्षक कार्यालय लाया गया जहां पर स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने माला पहनकर सम्मान करते हुए। कहां कि स्वाति सिंह ने देश के साथ-साथ जनपद और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2026 में होने वाले जापान के आईची और नागोया प्रान्तों आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में ऐसा ही प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते। वहीं समाजसेवी प्रवेश निरंजन अरविंद रंजन आलोक निरंजन महेंद्र भाटिया कपिल यादव गुमावली की स्मृति चिन्ह भेंट किया। और स्वाति सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और देश जनपद का नाम ऊंचा करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x