वरिष्ठ साहित्यकार माया सिंह को सम्मानित किया सदर विधायक ने

वरिष्ठ साहित्यकार संवेदना साहित्य समिति की संस्थापक माया सिंह का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने उनके आवास पर पहुंच कर सम्मान किया। इस सम्मान से माया सिंह अभिभूत दिखी। विधायक गौरी शंकर वर्मा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर माया सिंह के घर पहुंचे और उन्हें श्रेष्ठ साहित्यिक के योगदान पर अंग वस्त्र श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा आपकी साहित्य साधना यूं ही अनवरत चलती रहे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहे आप हमारे जनपद का गौरव है। आपके उज्जवल भविष्य की हम सब कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि माया सिंह ने साहित्य के क्षेत्र में अपना अलग मुकाम बनाया है। कई बड़े मंचों पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर जिले का मान बढ़ाया है। वह जिले की ऐसी धरो हर है जिस पर सभी को नाज है। वरिष्ठ साहित्य कार संवेदना साहित्य समिति की संस्थापक अध्यक्ष डॉ मायासिंह ने कहा ऐसे सम्मान व ऐसी श्रद्धा से साहित्यकार का मनोबल बढ़ता है व लेखनी को प्रबल प्रेरणा मिलती है। हम लोग और कुछ नहीं बस सम्मान चाहते है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x