खंड शिक्षा अधिकारी ने अटरा कला स्कूल का निरीक्षण किया

शिक्षण व्यस्था को और अधिक दुरुस्त करने को कहा

उरई। खंड शिक्षा अधिकारी महेवा रंगनाथ चौधरी ने आज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय अटरा कलां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों से संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता, कक्षाओं की सुव्यवस्थित स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शिक्षण सामग्री की गुणवत्ता देखकर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने शिक्षकों के अनुशासन, समयपालन एवं शिक्षण-पद्धति की विशेष सराहना की। छात्र-छात्राओं द्वारा पाठ्य सामग्री का आत्मविश्वासपूर्वक प्रस्तुतीकरण देखकर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकता है। निपुण कार्यक्रम के लिए उन्होंने प्रत्येक कक्षा को निपुण बनाने के लिए कहा साथ ही निपुण लक्ष्य एप से समस्त छात्रों का नियमित आकलन करने को कहा विद्यालय की प्रधानाध्यापक प्रदीप निरंजन द्वारा प्रस्तुत की गई शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट, नामांकन, मिड-डे मील की व्यवस्था, बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं अभिभावकों के साथ सामंजस्यपूर्ण संबंधों पर भी खंड शिक्षा अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण को अधिक गतिविधि-आधारित एवं बाल केंद्रित बनाएं, जिससे छात्रों की रचनात्मकता एवं तार्किक क्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने शिक्षकों को स्थानीय स्तर पर नवाचार करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि जीवन मूल्यों, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता एवं डिजिटल साक्षरता को भी साथ लेकर चले। इसके अतिरिक्त, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने विद्यालय में संचालित “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत किए गए प्रयासों की भी सराहना की और अपेक्षा जताई कि सभी शिक्षक टीम भावना से कार्य करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन व ठहराव सुनिश्चित करें। श्री चौधरी ने अंत में छात्रों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि वे निरंतर मन लगाकर पढ़ाई करें, स्वच्छता का ध्यान रखें और अपने माता-पिता एवं समाज का नाम रोशन करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x