जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर बढ़ाया जनता का विश्वास


उरई जालौन। थाना कुठौंद परिसर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस को प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इससे न केवल जनविश्वास में वृद्धि हो रही है, बल्कि समस्याओं का समाधान भी प्रभावी ढंग से संभव हो पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत को गंभीरता से लें और निष्पक्षता के साथ उसका निस्तारण करें। पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने भी कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समाधान गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए।
कार्यक्रम में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, रास्ता अवरोध, आपसी रंजिश जैसे विषयों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष पर आवश्यक जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई, थाना अध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x