भारी बारिश से गिरी दीवार, दुधारू मवेशी हुए गंभीर रूप से घायल


कदौरा। शुक्रवार बीती रात हुई लगातार मूसलधार बारिश ने खुटमिली गांव में एक किसान के घर तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण गांव में ही ग्रामीण शिब्बू के पड़ोसी मकान की पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे शिब्बू के पालतू दुधारू मवेशी बंधें थे, जिनमें एक गाय गंभीर जख्मी हुयी और दो भैंस आंशिक घायल हुये। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिब्बू के मवेशी उसके घर के सामने बंधे थे। रातभर हुई बारिश के चलते जब पानी दीवार में समाता रहा तो दीवार अचानक गिर गई, जिससे नीचे बंधे मवेशी मलबे में दब गए। हादसे में गाय के चारों पैर की हड्डियां टूट गयी। वहीं दो भैंस आंशिक चोटिल हो गये। घटना की हाहाकार सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बड़ी मुश्किल से मवेशियों को बाहर निकाला गया। मवेशियों में गाय की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पशु चिकित्सक शरद कुमार को सूचित करने पर 1962 टीम ने आकर मवेशियों का उपचार किया है। वहीं दीवार का गिरा मलबा गांव की मुख्य सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दिनभर से लगातार बारिश हो रही है जिसे कच्चे-पक्के मकानों को खतरा बना हुआ है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x