आटा थाना और एसओजी की संयुक टीम ने ऐसे दो शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जो महिलाओं से मोबाइल और अन्य सामान छीन कर भाग जाते थे। पुलिस ने इनसे डेढ़ दर्जन से अधिक मोबाइल और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।आटा थाना पुलिस और एस ओ जी टीम को आज एक बड़ी सफलता मिली गई। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के निर्देशन में पुलिस ने दो शातिर चोर गिरफ्तार किये। उनके पास से चोरी के 17 मोबाइल फ़ोन एक मोटरसाइकिल अवैध तमंचा व कारतूस एवम चांदी के जेवरात तथा नगद रुपया बरामद हुये। उरई पुलिस लाइन में खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया बीते दिनों उरई में ई रिक्सा से यात्रा करने बाली महिलाओं के बैग चोरी, मोबाइल, चेन की छीन झपटी की घटनाये घटित हुई थी, इन घटनाओं के खुलासे के लिए आटा पुलिस और एसओजी को लगाया गया था। मुखविर की सूचना पर आटा रेलवे क्रासिंग पर दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आते दिखे जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ लिया। जब उनसे पूंछताछ की गईं तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूली इस दौरान उनके बताने पर चांदी के बर्तन, 17 मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तार किये गये। चोरों ने अपने नाम शनि कंजड़ पुत्र बबलू उर्फ काशी तथा राजा पुत्र लल्लूराम निवासी संदी थाना आटा बताया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनि विरुद्ध 6 आपराधिक के मामले दर्ज है जबकि राजा पर हत्या समेत 4 मुकदमे पंजीकृत हैं, गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम को 10,000 रुपया इनाम दिया जायेगा।
महिलाओं से लूट करने बाले दो शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में आये17 मोबाइल फोन, तमंचा और चांदी के आभूषण बरामद
