जालौन। लगभग 6 माह पूर्व घर से भागकर शादी करने वाली युवती के मृत होने पर लड़की के मां पिता ने लगाया उसके पति के ऊपर हत्या का आरोप।जिला हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के हरौलीपुर गांव निवासी सुशील शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती जनवरी माह में उनकी 24 वर्षीय बेटी छाया को रूरा मल्लू निवासी सुंदरम बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने कुरारा थाने में दर्ज कराई थी। बेटी ने न्यायालय में युवक के पक्ष में बयान देकर उसके साथ चली गई। इसी दौरान सुंदरम और उसके भाई सत्यम व शिवम एवं बहन तनु बेटी पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाया। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने गुरूवार को बेटी की हत्या कर दी। कल उन्हें फोन पर जानकारी दी कि छाया की तबियत खराब थी और उसकी मौत हो गई। पिता ने पति समेत सत्यम, शिवम और तनु पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
