सड़क दुघर्टना में पीआरडी जवान की मौत के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट 

कोंच। 14 जुलाई को घर से थाने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो पीआरडी जवानों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल जवानों में एक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 14 जुलाई को हुई सड़क दुघर्टना में दोनों पीआरडी जवानों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया था जिनमें से 15 जुलाई की शाम घायल पीआरडी जवान शिवपाल पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम अंडा थाना कोंच की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र गुलाब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले चारपहिया वाहन नंबर यूपी डीएल 9430 के चालक कुशाग्र पुत्र हेमंत अग्रवाल निवासी कोंच के विरुद्ध धारा 106(ए), 125(बी), 281 में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना में घायल दूसरे जवान दारा सिंह की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x