बारिश से गिरा कच्चा घर, बर्बाद हुआ गृहस्थी का सामान 

  • पटेल नगर में पक्का मकान भरभरा कर गिरा, काफी देर बंद रहा रास्ता 

कोंच। लगातार हो रही बारिश अब कच्चे पक्के घरों पर काल बन कर टूट रही है। गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक लगातार हुई बारिश से हालांकि मौसम सुहाना रहा और उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन दूसरी ओर यह बारिश गरीबों के आशियानों के साथ साथ पुराने जर्जर भवनों पर भारी पड़ रही है। बारिश से नगर में एक कच्चा घर गिर गया जिससे गृहस्थी का तमाम सामान बर्बाद हो गया। इधर, पटेल नगर में सागर तालाब के पश्चिमी तट पर खड़ी एक पुरानी जर्जर इमारत का आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया जिससे कुछ देर के लिए आवागमन ठप्प पड़ गया। इसके अलावा भी नगर व ग्रामीणों क्षेत्रों में तमाम कच्चे घरों को नुकसान पहुंचने की खबरें आ रहीं हैं। नगर के मोहल्ला भगत सिंह नगर में रेखा पत्नी भगवानदास उर्फ कल्लू का कच्चा घर बारिश के चलते पानी बैठने से गिर पड़ा और अंदर रखा गृहस्थी का तमाम सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त मौके पर कोई नहीं था जिससे बड़ी घटना टल गई। सदर लेखपाल अखिलेश कुशवाहा ने मौके पर पहुंच कर जांच की और रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इधर, कस्बे के ही मोहल्ला पटेल नगर में सागर तालाब के पश्चिमी तट पर अवस्थित आत्माराम शुक्ला का खाली पड़ा बंद घर जर्जर हालत में गिर रहा है। शुक्रवार को घर की एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए रास्ता भी अवरुद्ध रहा। बाद में पालिका की टीम ने जाकर मलबा हटाया तब कहीं जाकर आवागमन सुचारु हो सका।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x