महाकाल एक्सप्रेस के रुकते ही खुशी से झूमे श्रद्धालु
सांसद,विधायक ने झंडी दिखाकर किया ट्रेन को रवाना
उरई से दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग उठाई गई


उरई स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20413/20414 इंदौर – वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस का जब शुक्रवार की रात को ठहराव हुआ तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। काशी महाकाल जाने वाले श्रद्धालुओं में तो गजब का उत्साह इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को लेकर देखा गया।
इस ट्रेन का ठहराव उरई-जालौन क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसकी पूर्ति से क्षेत्र की जनता को नयी और सुलभ रेल सेवा का लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद नारायणदास अहिरवार तथा विधायक गौरीशंकर वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों एवं रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया।
महाकाल एक्सप्रेस के ठहराव से उरई-जालौन क्षेत्र की जनता को उज्जैन स्थित महाकाल लोक, काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी शहर और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख धार्मिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक स्थलों तक सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। यह ठहराव न केवल यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।
इस सेवा के प्रारम्भ से पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय होटल उद्योग, व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बेहतर रेल संपर्क से देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। साथ ही, शैक्षिक एवं औद्योगिक विकास को भी बल मिलेगा।
उक्त ट्रेन के ठहराव से निश्चित रूप से उरई-जालौन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में मौजूद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि उरई से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्री से लिखित रूप में बात करेंगे ।और जनपद वासियों को जल्द ही दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने का प्रयास करेंगे। सांसद नारायण दास अहिरवार ने कहा कि झांसी कानपुर रेल खंड से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों का उरई में ठहराव है। लेकिन जनपद वासियों के लिए एक ही ट्रेन की मांग है कि दिल्ली के लिए ट्रेन चलवाई जाए।
इस मौके पर एडीआरएम परिचालन नंदीश शुक्ला ने कहां की यह ट्रेन तीन द्वादश ज्योतिर्लिंग को जोड़ती है जिसकी वजह से जनपद की जनता को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव होने से इस जनपद की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। जिसकी वजह से बनारस और इंदौर जा सकेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसी एम अनिल श्रीवास्तव प्रदीप सोडेंले कप्तान सिंह राजपूत अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता संजीव सिपोलया विशाल विश्वरी महेंद्र भाटिया अकरम बॉबी भाई वकील भाई दीप राज गुर्जर आदि उपस्थित रहे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x