समाधान दिवस में प्रस्तुत 37 शिकायतों में 8 मामले मौके पर निपटाये

कालपी(जालौन)।

शनिवार को क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी तथा उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 37 शिकायते प्रस्तुत की गयी ।जिसमें मौके पर 8 मामले मौके पर निपटाये गये।

तहसील सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराए जाए। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता से उसका पक्ष जरुर पूछें। लालमन निवासी जौराखैरा ने मकान में कब्जा करके बेचने की शिकायतकी, राम प्रकाश कुमार पुरवार निवासी ग्राम निभाना ने प्राथी की आरजी की भूमि में पड़ोसी किसान द्वारा गलत नाप करने की शिकायत की गई, हरिश्चंद्र कुलश्रेष्ठ के द्वारा मोहल्ला मनीगंज में पानी की रुकावट की समस्या को लेकर शिकायत की गई। दीपचंद सैनी ने नगर के तीन प्रमुख मांगों को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जयशंकर सिंह निवासी नूरपुर में शिकायती पत्र देकर अवगत कराया के प्रार्थी की जमीन में नाजायज कब्जा किया जा रहा है चंद्रप्रकाश निवासी ग्राम संदी ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी की भूमि गाटा संख्या 1112 में विपक्षियों के द्वारा कब्जा करके निर्माण किया जा रहा है। लक्ष्मी देवी निवासी ग्राम मल्थुआ ने प्रारथिनी के परिवार का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने की मांग की है। इस अवसर पर
तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार मिश्रा,राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र कुमार,नगर पालिका परिषद के वर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्या, सरफराज खान ,पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली,वन क्षेत्राधिकारी कालपी संजय कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी, कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x