जरूरतमंदों को कल मिलेंगे मुफ्त चश्मे

कोंच। हर महीने की 22 तारीख को एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल बड़ा मील में लगने वाले निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के तहत 22 जुलाई मंगलवार को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे दिए जाएंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए शिविर आयोजक सुरेश गुप्ता व राहुल गुप्ता ने बताया, ऐसे लोग जिनकी नजदीक की नजर कमजोर है और पढ़ने लिखने में दिक्कत होती है उन लोगों को शिविर में फ्री चश्मे दिए जाएंगे। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट द्वारा एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले शिविर में जिन्हें मुफ्त चश्मा चाहिए वे अपना आधार और मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से लेकर आएं। शिविर में नेत्र परीक्षण के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई जाएगी उन्हें निःशुल्क बस द्वारा चित्रकूट ले जाया जाएगा और वहां निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x