उधारी के पैसे मांगे तो लाठी से फोड़ दिया सिर, एफआईआर दर्ज

कोंच। कस्बे के बाजार इलाके में लवली चौराहे पर शनिवार शाम हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। बताया गया है कि वह अपने उधारी के पैसे मांगने गया था जिस पर दुकानदार लाठी लेकर उसके ऊपर चढ़ दौड़ा और उसका सिर फोड़ दिया। काफी देर तक वहां हाईवोल्टेज ड्रामा पुलिस की मौजूदगी में चलता रहा और पुलिस तमाशा देखने के अलावा कुछ नहीं कर सकी। घटना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और शांति भंग में चालान कर दिया है। 
कस्बे के मोहल्ला प्रताप नगर लवली चौराहा निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र शिवचरन ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम 4 बजे उसके पिता चौराहे पर ही स्थित मनोज की दुकान पर अपने उधारी के रुपए लेने गए हुए थे। पिता ने मनोज से अपने रुपए मांगे तो गुस्से में आकर मनोज ने गाली गलौज कर लाठी डंडों और लात घूसों से पिता को बाहर रोड पर गिराकर बेरहमी से मारा पीटा जिससे उसके पिता का सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर बचाने पहुंची उसकी मां एवं बहिन के साथ भी अभद्रता की गई। घटना को लेकर पुलिस ने घायल शिवचरण की डॉक्टरी करा कर आरोपी मनोज पुत्र ब्रजमोहन निवासी प्रताप नगर के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 351, 352 में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही शांति भंग में चालान भी कर दिया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x