नगर से कावंड़ियों का जत्था हुआ रवानाजालौन। जय बाबा बैजनाथ अमर दानी ग्रुप द्वारा बम बम भोले की जयकारों के साथ नगर से कावड़ियों का एक जत्था रवाना हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा। जिसमें नगर के लोगों द्वारा बम बम भोले की जयकारों से नगर को गूंजायमान कर दिया। नगर क्षेत्र से जय बाबा बैजनाथ अमर दानी ग्रुप द्वारा लगभग 20 कांवड़ियों का एक जत्था नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करके निकला जिसमें बम बम भोले की जयकारों से नगर गूंजायमान हो गया। नगर वासियों ने बड़े श्रद्धा और भक्ति से कावंड़ियों को तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर उनको रवाना किया और उनके सकुशल यात्रा की भगवान भोलेनाथ से कामना की।
