पूरनपुरा में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा लाभ


माधौगढ़ जालौन। माधौगढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए आरआरसी सेंटर (कूड़ा घर) आज तक संचालित नहीं हो सके हैं। इस वजह से ग्रामीण खुले में कूड़ा फेंकने के लिए मजबूर हैं। जिससे गांवों में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बरसात के मौसम में हालात और बिगड़े हैं। कीचड़ और बदबू से ग्रामीणों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। कुछ ऐसी ही हालत ग्राम पंचायत पूरनपुरा में बने आरआरसी सेंटर की है जिसका निर्माण कार्य अबतक पूरा नही हो सका। गाँव में लगभग 4.5 लाख रुपये की लागत से बनने वाला कूड़ाघर जिम्मेदारों की लापरवाही का शिकार है ग्रामीण अनंतराम, जितेंद्र, करन सिंह, फूल सिंह, सुरेंद्र, उर्मिला देवी, हरि, सुनीता आदि ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। गाँव में जगह जगह गंदगी का अम्बार है शासन द्वारा संचालित स्वच्छता मिशन की योजना पर पंचायत के जिम्मेदार पलीता लगाने में तनिक भी चूक नही कर रहे जबकि बरसात के मौसम में घरो से निकलने वाला कचरा जगह जगह फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x