कुठौंद। जालौन मदनेपुर स्थित न्यू विज़न इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती सरोज तिवारी एवं अध्यक्ष श्री सुनील तिवारी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूरे परिसर में राष्ट्रगान की गूंज से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आकर्षक झांकियाँ एवं राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का वेश धारण कर सबका ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें उप प्रबंधक कपिल सक्सेना, हरी सर, प्रिंसी मैडम, प्रेम सर, आशुतोष सर, अभिषेक सर, सत्यदेव सर, राजू सर, दीक्षा तिवारी मैडम, मोहिनी मैडम, नीलम मैडम, शिवानी मैडम, सपना मैडम एवं वैष्णवी मैडम शामिल रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में विद्यालय परिवार ने राष्ट्र की उन्नति एवं भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
न्यू विज़न इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्मोत्सव
