जितेंद्र की पिटाई से हुई मौत मामले में दो को और जेल भेजा पुलिस ने 

  • एफआईआर में नहीं हैं दोनों के नाम, पुलिस इंवेस्टिगेशन में प्रकाश में आए हैं दोनों नाम 

कोंच। पिटाई से अधेड़ की हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए इन दोनों के नाम हालांकि एफआईआर में नहीं हैं बल्कि पुलिस इंवेस्टिगेशन में ये दोनों नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों हत्या की उक्त घटना में सीधे तौर पर बाबस्ता हैं। गुजरी 9 अगस्त की शाम कुछ लोग घमूरी गांव के रहने वाले जितेंद्र अहिरवार का शव सीएचसी कोंच में छोड़ कर भाग गए थे। इस मामले में मृतक के पुत्र नितिन ने पूर्व विधायक के घर के चार सदस्यों के अलावा अमित नामक व्यक्ति की नामजदगी के साथ कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में दो दिन पहले कोतवाली पुलिस ने पूर्व बसपा विधायक अजय और उनके छोटे बेटे अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो और अभियुक्तों सलीम पुत्र मुनीर निवासी जवाहर नगर कोंच तथा गोविंद पुत्र ब्रजबिहारी निवासी गांधी नगर कोंच को तिलक नगर स्थित पुष्पा गार्डन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि कोतवाली में दर्ज एफआईआर में इन दोनों के नाम नहीं थे लेकिन पुलिस इंवेस्टिगेशन में इनकी भी भूमिका उक्त हत्याकांड में रोशनी में आई है। कोतवाल विजय कुमार पांडे का कहना है कि इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। जल्द ही तीन और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के लिए कुछ लोगों के अभी भी पुलिस हिरासत में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x