सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थानों पर फहराया तिरंगा, गाए आजादी के तराने 

कोंच। स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ शुक्रवार को पूरे देश के साथ कोंच में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर जगह जगह कार्यक्रम हुए और देशभक्ति के तराने गाए गए। सरकारी अर्द्धसरकारी संस्थानों पर तिरंगे फहराए गए एवं आजादी दिलाने में प्राणों का उत्सर्ग करने वाले महान बलिदानी सपूतों को पूरी शिद्दत के साथ याद किया गया। हर घर तिरंगा के सरकारी आह्वान पर नगरवासियों ने पूरी आन-बान-शान से तिरंगा फहराया और उसके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। तहसील भवन पर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने ध्वज फहराया, गारद ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया। आयोजित गोष्ठी में उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुतात्माओं को नमन किया। तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार शादुल्लाह खान, अतुल शर्मा, सदर लेखपाल अखिलेश कुशवाहा सहित तहसील कर्मी उपस्थित रहे। कोतवाली भवन पर डिप्टी एसपी परमेश्वर प्रसाद ने तिरंगा फहराया, गारद ने तिरंगे को सलामी दी और डिप्टी एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कोतवाल विजय कुमार पांडे, अतिरिक्त निरीक्षक लल्लू राम, एसएसआई विमलेश यादव, दरोगा राजकुमार, नितीश कुमार, शिवनारायण, अनुराग राजन, एलआईयू से अजय सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, संजीव सीरौठिया आदि रहे। मुंसिफी कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद फरहान ने तिरंगा फहराया। कोर्ट स्टाफ सहित अधिवक्तागण मौजूद रहे। बारसंघ अध्यक्ष रामशरण सिंह कुशवाहा ने बार भवन विजय बारहदरी पर ध्वज फसराया। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ईओ मोनिका उमराव, आरआई सुनील कुमार, विजय अवस्थी, जीवनलाल, सभासदगण, पालिका कर्मी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गल्ला मंडी कार्यालय पर मंडी सचिव सोनू सिंह, जेडीसी बैंक में समाजसेवी जयप्रकाश सोनी ने ध्वजारोहण किया। विद्युत कार्यालय पर एसडीओ रवींद्र कुमार ने ध्वज फहराया, जेई अजय साहनी, अमन पांडे एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशरण सिंह कुशवाहा ने बार भवन विजय बारहदरी पर ध्वजारोहण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद फरान, उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह, प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार आदि रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x