उरई जालौन। सोमवार को एक सील दहलाने बाली घटना घटित हुई जब 16 वर्षीय कक्षा 11 वी छात्रा ने जान देने की नियत से ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई के एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने बाली छात्रा रितु ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर जान देने की नीयत से राठ रोड पर बने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुचे परिजनों ने बताया कि रितु आज स्कूल नही गई थी और मोबाइल चला रही थी जिस पर माँ रूपा ने उसे डांट दिया जिससे रितु गुस्से में मोबाईल पटककर भागी ओर ओवरब्रिज से छलांग लगा दी, सूचना पर मौके पर पहुँची क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने युवती को अस्पताल भेजा जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि रितु की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है फिलहाल रितु का उपचार किया जा रहा है सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
माँ की डांट से नाराज छात्रा ने ओवरब्रिज से छलांग लगायी
