समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कसे अधीनस्थों के पेंच

  • लेखपाल पर निलंबन की कार्यवाही, बीडीओ माधौगढ़ का एक दिन का वेतन रोका
  • ईओ को जगह सुनिश्चित कर नंदी शाला बनवाने का निर्देश

माधौगढ़ जालौन। सोमवार को तहसील परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय ने अनुशासन का पालन करते हुए लेखपाल निशा यादव व मंगलकान्त गोस्वामी पर निलंबित की कार्यवाही की जबकि दो अन्य अधिकारी खंड विकास अधिकारी माधौगढ़ पर एक दिन का वेतन रोक देने की कार्यवाही सुनिश्चित की। जिलाधिकारी जालौन राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में होने वाले समाधान दिवस में 32 फरियादियों ने शिकायतों को दर्ज करवाया जबकि 1 शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। अनुशासन की अवहेलना करने की स्थिति में लेखपाल मंगलकान्त गोस्वामी व निशा यादव पर निलंबित की कार्यवाही की जबकि खण्ड विकास अधिकारी माधौगढ़ अरुण कुमार सिंह व अन्य अधीनस्थ का एक दिन का बेतन रोक देने की कार्यवाही की गयी तो वहीं डीएम जालौन ने समाधान दिवस में मिली शिकायतों पर 15 दिन के अंतर्गत गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का फरमान जारी किया है। डीएम जालौन ने एसडीएम व कृषि अधिकारी सहित छः सदस्यीय टीम गठित की है जिसमें उन्होंने खाद वितरण में होने वाली गड़बड़ी पर पूर्ण अंकुश लगाने का निर्देश दिया है उनका कहना है कि खाद वितरण पर खास ध्यान दिया जाये किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। जबकि उन्होंने सिंध नदी का कटान रोकने के लिए बताया कि शासन से 7.50 करोड़ की राशि दी जाएगी जिससे किसानों व जनता को सीधा लाभ मिलेगा इसके लिए भूमि संरक्षण विभाग व् सिचाई विभाग को निरीक्षण कर होने वाली स्थिति का डाटा उपलब्ध करवाना होगा जल्द ही इस बड़ी समस्या के लिए निराकरण किया जायेगा। नगर पंचायत में आवारा सांडो की रोकथाम के लिए अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव को जल्द से जल्द जगह सुनिश्चित कर नंदीशाला बनाये जाने का निर्देश दिया एसपी जालौन डॉ दुर्गेश कुमार ने पुलिस विभाग में आने वाली समस्याओं लेकर बताया कि शिकायतों का समाधान निश्चित समय पर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया जाये। इस बीच गर्मी से जूझते हुए डीएम जालौन ने तहसीलदार व लेखपाल पर परिसर के खराब पंखे जल्द बदवाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि अनुशासन का पालन करें और अधीनस्थ समाधान की शिकायतों पर गंभीरता दिखाए एवं समय पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें और गौशाला की व्यवस्था पहले से वेहतर करे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x