कालपी जालौन। शनिवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 14 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें मौके पर 2 मामले मौके पर निपटाये गये। जिसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग के मामले शामिल हैं। तहसील सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ने
ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता से उसका पक्ष जरुर पूछें।
तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला,मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र कुमार,नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान,पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी,जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली, वन क्षेत्राधिकारी कालपी संजय कुमार, तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली के सब इंस्पेक्टर इन्द्र मणि चौधरी, कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
तहसील दिवस में प्रस्तुत 14 शिकायतों में 2 मामले मौके पर निपटाये
