- 27 अगस्त से प्रारंभ हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर बांटी गई जिम्मेदारियां
कोंच। आगामी 27 अगस्त से शुरू हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर में गढी स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर बप्पा की प्रतिष्ठापना को लेकर गणेश सेवा समिति का निर्वाचन सोमवार को हुआ जिसमें हरिश्चंद्र तिवारी को अध्यक्ष और राजीव यादव कल्लू को मंत्री पद की कमान मिली है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आलोक कपूर को सौंपी गई है। महोत्सव को सानंद संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।
विराजमान मंदिर गणेश जी महाराज के सानिध्य में गणेश सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 27 से प्रारंभ हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर चर्चा हुई, साथ ही कार्यकारिणी का चुनाव भी निपट गया। समिति के मंत्री राहुल तिवारी ने बताया कि मंच आचार्य की जिम्मेदारी बिष्णुकांत शास्त्री तथा पंडा गौरव सोनी को दी गई है। श्रीमद्भागवत कथा आचार्य पं. मिथलेश दीक्षित होंगे जबकि भागवत कथा की परीक्षित मिथिला देवी गहलोत होंगी।
हरिश्चंद्र अध्यक्ष, राजीव बने गणेश सेवा समिति के मंत्री, कोषाध्यक्ष पद आलोक को
