उतरा बाढ़ का पानी अब साफ सफाई और ब्लीचिंग का छिड़काव की बारी


कोंच। बारिश थमने और मलंगा का जल स्तर नीचे आने के बाद नगर के उन इलाकों में जहां बाढ़ का पानी भर गया था, पानी उतरते ही अब साफ सफाई अभियान के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नगर पालिका द्वारा शुरू शुरू कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला गांधीनगर, मालवीय नगर, गोखले नगर में बारिश के अलावा मलंगा नाले में जल स्तर घटने के बाद मोहल्लों में भरा पानी अब उतर जाने से साफ सफाई अभियान के साथ ही मच्छर रोधी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नगर पालिका द्वारा शुरू कर दिया गया है। सोमवार को एसडीएम ज्योति सिंह ने मरई माता और सिंहवाहिनी मंदिर इलाके में साफ सफाई अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका सफाई टीम के नायकों को निर्देशित किया कि आम रास्ते से लेकर नालियों की व्यापक स्तर पर साफ सफाई की जाए और जिधर भी पानी भरा हुआ है उसे निकाला जाए। कीचड़ युक्त स्थानों से लेकर पूरे इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए ताकि दुर्गंध के साथ संक्रामक बीमारियों को रोका जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x