उरई जालौन। उप कृषि निदेशक एस०के०उत्तम ने बताया कि केन्द्र पुरोनिधानित “नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) वर्ष 2025-26 योजनान्तर्गत” कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in एवं upfposhaktiportal.up.gov.in पर पंजीकृत एफ०पी०ओ०/सहकारी समितियों हेतु 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना कराये जाने पर प्रोजेक्ट की कीमत का 33 प्रतिशत अधिकतम रु० 9,90,000 तक अनुदान अनुमन्य है। कम्पनी अधिनियम / सहकारिता अधिनियम के अन्तर्गत ऐसे पंजीकृत एफ०पी०ओ० जिनका तीन वर्षों का अनुभव व जिनके 200 कृषक सदस्य हो, बिगत तीन वर्षों में औसत कारोवार 09 लाख से अधिक का हो एवं कृषकों की 03 लाख की इक्विटी होनी चाहिये। योजनान्तर्गत पात्र होगें। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 14 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 के मध्य कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर किया जायेगा, जो पूरी तरह से पारदर्शी है। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जनपद स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। अतः इच्छुक एफ०पी०ओ०/सहकारी समितियां ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट (10 टन क्षमता) प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।
एफ०पी०ओ०/ सहकारी समितियों के द्वारा 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट प्राप्त करने का अवसर
